सिंधी संस्कृति को जागृत करने के लिए चलाएं अभियान: संत मोहन लाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सामाजिक संस्थाएं सिंधियत और सिंधी संस्कृति को जागृत करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाएं। यह बात लखनऊ से आए शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के शहजादा साईं मोहन लाल ने कहीं। वह शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में रामनगर कालोनी आए हुए थे।

इस मौके पर संत सतराम दास दरबार के साई महेश राम, शिवालय परिवार के महंत गणेश दास ने साईं मोहन लाल का स्वागत किया। काजल खत्री, दृष्टि राय,आशा राय, हेमा वरियानी,जया खत्री,आशा सेहता, रंजना जसवानी ने टीका लगाकर आरती व पुष्प वर्षा की।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अमृत राजपाल, भक्त प्रहलाद सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर व राजकुमार मोटवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: Helicopter से दुल्हन पहुंची ससुराल तो देखने वालों का लगा तांता

संबंधित समाचार