Global Investors Summit के चलते Lucknow में भारी वाहनों की नो इंट्री, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगा भीषण जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगा भीषण जाम।

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करना पड़ा।

उन्नाव, अमृत विचाच। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते लखनऊ में भारी वाहनों को जाने से रोक के चलते लखनऊ कानपुर नेशनल हाइवे समेत जिले अन्य मार्गों पर भी भीषण जाम की समस्या देखने को मिला। लखनऊ कानपुर नेशनल हाइवे पर देर रात से लगा जाम सुबह तक जारी रहा। आलम यह रहा कि तमाम चालक सड़क पर ही गाड़ियां बंद कर सो गए। जाम खुलवाने को पहुंची पुलिस को पहले इन चालकों को जगाना पड़ा। हाइवे किनारे की पार्किंग में ट्रकों को खड़ा कराया गया तब जाकर तकरीबन 10 घंटे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक रेंगना शुरू हुआ। 

सोहरामऊ संवाददाता के अनुसार प्रदेश की राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते बीती रात से भारी वाहनों की लखनऊ सीमा में नोएंट्री लगा दी गयी। देर रात तकरीबन 12 बजे से ही लखनऊ कानपुर हाइवे पर भीषण जाम लग गया। जो सुबह तक नहीं खुल सका। तकरीबन 7 किलोमीटर लंबे जाम में की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स और अधिकारियों ने जाम में फंसे आड़े तिरछे वाहनों को सीधा कराया। भारी वाहनों को हाइवे किनारे की पार्किंग में खड़ा कराए जाने के बाद ही हाईवे का यातायात रेंगना शुरू हो सका। दोपहर को हाइवे के यातायात की गाड़ी पटरी पर आई। 

चकलवंशी संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी चौराहे से हरदोई के लिए प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर सैकड़ों कांवरिया कावर लेकर पैदल बाराबंकी लोधेश्वर धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते लखनऊ हाइवे और जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले भारी वाहनों की रोक लगा दी। चकलवंशी चौराहे से रुट डायवर्जन किया गया।

कस्बे का चौराहा छोटा होने से और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई। परियर घाट से कांवरिया गंगाजल भरकर पैदल निकल रहे थे। जिससे जाम लग गया। जाम के कारण कांवरियो के जत्थे निकलना मुश्किल हो गया। कई जगह कांवरिया आक्रोशित हो गये। स्थानीय लोगों ने कांवरियो को समझाकर मामला शांत कराया। चौराहे पर चारों ओर से वाहन और कांवरियों के बढने से तैनात पुलिस बल मूक दर्शक बना रहा।

संबंधित समाचार