बरेली: बिजली चोरों की दबंगई, लाइन चेकिंग करने गए 4 संविदा कर्मियों के साथ जमकर मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। बिजली लाइन चेक करने गए विद्युत विभाग के 4 संविदा कर्मियों को बिजली चोरी कर रहे लोगों ने जमकर मारा पीटा। उनके मोबाइल समेत अन्य सामान छीन लिया। मामले की सूचना जब विभाग के अन्य कर्मचारियों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और किसी तरह कर्मचारियों को बचा कर लाए। लाइनमैन की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, लोक सेवक से मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में बिजली विभाग के लाइनमैन सत्यवीर, रहीम, राजू रस्तोगी व मदन शुक्रवार लाइन चेक करने गए थे उसी दौरान उन्हें बहादुर खाँ के घर के पास बिजली चोरी करने का शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने को कहा जिस पर घर में मौजूद राशिद, पप्पू गुड्डू व ताहिर ने विद्युत कर्मचारियों को मैन सप्लाई लाइन और अपना मीटर चेक करने नहीं दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगे। 

आरोपियों ने चोर आ गए चोर आ गए कहकर गांव में शोर मचा दिया। कुछ ही देर में अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और वह भी बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे उनके मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी छीन लिए। इस दौरान कर्मचारियों ने किसी तरह विद्युत सब स्टेशन पर जेई नितिन सिंह को अपने साथ हुई घटना की सूचना दी।

कुछ ही देर में विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और अपने कर्मचारियों को वहां से बचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लाइनमैन मदन शिकायती पत्र पर राशिद, पप्पू, गुड्डू व  ताहिर के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर सीबीगंज सतीश कुमार नैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बच्चों के लिए चलाई गई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए- डॉ. देवेंद्र शर्मा

संबंधित समाचार