मुरादाबाद: मौत मामले में फरार चल रहा बीजेपी नेता गिरफ्तार, आरोपी पर था 25,000 का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/नगीना, अमृत विचार। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ में दो किशोरों की मौत के मामले में फरार चल रहे 25,000 के इनामी कथित भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने नाटकीय ढंग से एक अन्य मुकदमे में नगीना अदालत में समर्पण कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना स्योहारा के ग्राम बुढ़नपुर निवासी प्रिंस चौधरी ने 30 जनवरी को मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ के ग्राम खजूरी में दो किशोरों गौरव त्यागी व वंश कुमार को कार (थार) से कुचल दिया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रिंस चौधरी व एक अज्ञात कार चालक के विरुद्ध थाना परीक्षितगढ़ में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में प्रिंस चौधरी फरार चल रहा था।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने 25,000 का इनाम घोषित किया था। प्रिंस चौधरी के भाजपा से जुड़ा होने के कारण पार्टी की भी किरकिरी हो रही थी।

पुलिस लगातार प्रिंस की गिरफ्तारी का दबाव बना रही थी।  स्योहारा पुलिस ने बुधवार को गांव  पहुंचकर उसके बारे में बताने के लिए मुनादी कराई थी। लेकिन, शुक्रवार को प्रिंस ने नाटकीय ढंग से थाना नगीना देहात में आत्मसमर्पण कर दिया। सोची समझी योजना के तहत जमानत का प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत नही किया। अदालत ने  उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। जिस मामले में प्रिंस ने आत्म समर्पण किया है। वह ग्राम त्रिलोकावाला थाना नगीना देहात के मेघराज ने प्रिंस व उसके पिता सहदेव व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 14 जनवरी 2021 को दायर किया गया था। जिसमें अदालत ने प्रिंस को 23 सितंबर 2022 को तलब किया था।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : 'वैश्विक निवेशक महाकुंभ से तेज होगी प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति'

संबंधित समाचार