मुरादाबाद : 'वैश्विक निवेशक महाकुंभ से तेज होगी प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडल और हर जिले में निर्यातकों, उद्यमियों को दिया जा रहा बेहतर माहौल और सुरक्षित औद्योगिक विकास की परिस्थिति 

मुरादाबाद,अमृत विचार। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि लखनऊ में हो रहे तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर पहुंचाने की सोच सार्थक होगी। इस वैश्विक महाकुंभ की सफलता में मुरादाबाद मंडल के हर जिले के निर्यातकों, उद्यमियों, औद्योगिक इकाइयों के संचालकों की ताकत और संकल्प का योगदान है। 

लखनऊ में चल रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पंचायत भवन सभागार में डिजिटल स्क्रीन पर प्रसारण देखने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। पंचायत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीआईजी शलभ माथुर, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह आदि ने मंडल और जिलों में औद्योगिक विकास को साकार करने के लिए निवेश के मिले लक्ष्य की जानकारी देकर उद्यमियों, निर्यातकों के जज्बे को सराहा। कहा कि सबके प्रयास से प्रदेश पूरे विश्व में सबसे मजबूत आर्थिक ताकत बनकर उभरेगा। 

file image 1

मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में औद्योगिक इकाइयों के उत्पादों और ओडीओपी के उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए एक डिजिटल पोर्टल को लांच किया गया है। इससे उद्योगों के उत्पाद के साथ उसके रिमार्क की भी जानकारी मिलेगी। युवाओं और हर वर्ग के लिए रोजगार और आर्थिक विकास को अब और मजबूती मिलेगी।  नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह, सतपाल सैनी ने भी कहा कि यह पहली बार है उत्तर प्रदेश में वैश्विक आर्थिक निवेश के लिए महाकुंभ आयोजित हुआ है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान आदि के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  बरेली : निवेश कुंभ का आगाज, अब तक 18 हजार करोड़ रुपए के इंटेंट हो चुके हैं फाइल 

संबंधित समाचार