बलिया: हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुआ पंजीकरण, जानिये कैसे होगा आवेदन     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश हज कमेटी की तरफ से जारी सूचना के अनुसार हज यात्रा पर जाने के लिए आज शनिवार से पंजीकरण शुरू हो रहे हैं। कमेटी से जुड़े हज ट्रेनर के अनुसार साल 2023 में हज यात्रा को लेकर सरकार की तरफ से कई घोषणाएं की गयी हैं। जिनके बारे में पूरी जानकारी पंजीकरण के दौरान दी जायेगी। गौरतलब है कि हजयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण यात्री करा सकेंगे। जिसमें मांगी गयी जानकारी और दस्तावेज उन्हें उपलब्ध करने होंगे।  

जिले के सभी ऐसे लोग, जो हज की यात्रा पर जाना चाहते हैं वह अपने पास के पोस्ट आफिस एवं जन सुविधा केंद्र पर जाकर हज यात्रा के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इन केंद्र पर हेल्प डेस्क के माध्यम से पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। 

ये भी पढ़ें -UP के इस जिले में है कुतिया मंदिर, भक्तों की पूरी होती है हर मनोकामना, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान 

संबंधित समाचार