अमरोहा: दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने पकड़ी एक अरब की चंदन की लकड़ी
अमरोहा, अमृत विचार। दिल्ली क्राइम ब्रांच और अमरोहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में चंदन की जो लकड़ी बरामद की। उसकी कीमत करीब एक अरब 30 करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों का चालान किया है और तीन लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। लकड़ी तस्करी के …
अमरोहा, अमृत विचार। दिल्ली क्राइम ब्रांच और अमरोहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में चंदन की जो लकड़ी बरामद की। उसकी कीमत करीब एक अरब 30 करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों का चालान किया है और तीन लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
लकड़ी तस्करी के मामले में और भी कई लोग निशाने पर है। इस मामले में पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर काम कर रही है। इतने बड़े स्तर पर शहर में लकड़ी की तस्तरी होती रही और स्थानीय पुलिस को कानोकान पता नहीं चला। रविवार की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अमरोहा के हाशमी नगर मोहल्ले में एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि चंदन की लकड़ी आंध्रप्रदेश से लाई गई थी। रात जो लकड़ी पकड़ी, उसकी कीमत करीब 50 करोड़ आंकी गई, लेकिन सोमवार को पुलिस ने गोदाम से लकड़ी एकत्र करके उसकी तौल कराई तो करीब 133 कुंतल लकड़ी निकली। जिसकी बाजार में कीमत करीब एक अरब 30 करोड़ बताई जा रही है।
लकड़ी को दूसरे देशों में भी भेजा जाता था। जिसमें चीन और जापान शामिल है। काफी समय से लकड़ी की तस्करी का काम चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को पता ही नहीं चला। इस मामले में और कई बड़े नाम प्रकाश में आने की उम्मीद है। कोतवाली निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों का चालान किया गया और फरार तीन लोगों की तलाश की जा रही है। 133 कुंतल लकड़ी की कीमत एक अरब 30 करोड़ है। जिसे जब्त कर लिया गया है।
