Fatehpur Accident : वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, मुंबई में सिलाई का करते थे काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur Accident फतेहपुर में वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत।

Fatehpur Accident फतेहपुर में शादी समारोह से बाइक से लौट रहे दो दोस्तों की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों मुंबई में सिलाई का काम करते थे।

फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur Accident सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। गंभीर घायल एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों को हादसे का पता चला मौके पर पहुंचे चीख पुकार मच गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हथगाम थाना क्षेत्र के इरादतपुर धामी गांव निवासी बृजेश कुमार पाल 21 पुत्र स्व: रामसोहावन व उसका साथी रामकरण 26 पुत्र सुहावन यादव  दोनों  दोस्त है। दोनों मुंबई में सिलाई का काम करते थे और दो दिन पहले ही गांव आए थे। बृजेश कुमार उलरमऊ गांव में निमत्रंण के लिए गए थे। घर में ताला बंद करके चाबी जेब में डाल लिए थे, मां खेत गई थी वहां पहुंचने पर पता चला की चाबी गलती से उसके जेब में रह गई तो उसी को देने बाइक से वापस अपने साथी रामकरण के साथ आ रहा था तभी ससुर खरेदी नदी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

दोनों सड़क पर गिरे तो वाहन ने उन्हे कुचला हुआ निकल गया। गंभीर घायल बृजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका घायल साथी को  हरदों अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में मौत हो गई। बृजेश कुमार अपने पिता की तीसरी संतान हैं बड़े भाई उमेश कुमार जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रह रहे हैं। दूसरा भाई सर्वेश कुमार व बृजेश कुमार तथा बहन सोनम अपनी माता के साथ ही रह रहे हैं पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई माता रामश्री बहन सोनम सहित परिवारिक जनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है।

संबंधित समाचार