IND vs AUS : नागपुर में बनाया शतक Rohit Sharma को रहेगा याद, Ravindra Jadeja बोले- जीत के साथ वापसी करना सुखद अहसास
रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा-हमारे लिए अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण था, हम जानते हैं कि इस तरह की श्रृंखला खेलना महत्वपूर्ण है
नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला के पहले मैच में जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम की जीत में मददगार रहा उनका शतक उन्हे हमेशा याद रहेगा। वहीं पहले टेस्ट में भारत की जीत के अहम किरदार रविंद्र जडेजा ने कहा कि पांच महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद टीम की जीत में योगदान देना आश्चर्यजनक मगर सुखद अहसास है।
मैं खुश हूं कि ऐसा प्रदर्शन कर सका-रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा-हमारे लिए अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण था। हम जानते हैं कि इस तरह की श्रृंखला खेलना महत्वपूर्ण है। मैं खुश हूं कि ऐसा प्रदर्शन कर सका जिससे टीम को मदद मिल सके। वाकई यह एक विशेष शतक था। उन्होने कहा कभी कोविड तो कभी चोटिल होने के कारण मुझे कुछ टेस्ट गंवाने पड़े। जब आप लंबे समय तक खेलते हैं तो ऐसी चीजें हो सकती हैं, लेकिन मुझे अतीत में चोटें आई हैं इसलिए जानता हूं कि कैसे वापसी करनी है। टीम में वापस आकर खुशी हुयी। भारतीय कप्तान ने कहा हमारी स्पिन गेंदबाजी में गुणवत्ता है मगर हमें तेज गेंदबाजों को भी नहीं भूलना चाहिये। वे उन परिस्थितियों का फायदा उठाना जानते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, 400 रन बनाए और पर्याप्त बढ़त हासिल की जिसके बाद स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई।
जीत के साथ वापसी करना सुखद अहसास है-रविंद जडेजा
प्लेयर आफ द मैच जडेजा ने शनिवार को कहा पांच महीने के बाद गेंद और बल्ले से अपना शत प्रतिशत देना अद्भुत लग रहा है। जब मैं एनसीए में था, तब मैं कड़ी मेहनत कर रहा था, अपना रिहैब भी कर रहा था। एनसीए के सभी कर्मचारी, फिजियो, ट्रेनर मेरे साथ कड़ी मेहनत कर रहे थे। उन्होने कहा मैं अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करना चाहता था, गेंद स्पिन कर रही थी, गेंद सीधी जा रही थी और नीची भी रख रही थी। मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलना पसंद करते हैं जिसका मैने फायदा उठाया। बल्लेबाज के तौर पर मै बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करता। मैं अब अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान केंद्रित करता हूं क्योंकि यह महत्वपूर्ण संख्या है।
A splendid five-wicket haul in the second innings from @ashwinravi99 inspires #TeamIndia to a comprehensive victory in the first #INDvAUS Test 🙌🏻
— BCCI (@BCCI) February 11, 2023
Scorecard ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx…#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/wvecdm80k1
भारत मैच पारी और 132 रनों से जीता
गौरतलब है कि रविंद जडेजा ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट चटकाये थे जिसके बाद उन्होने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुये 70 रनो का योगदान दिया था। आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी उन्होने 34 रन खर्च कर दो अहम खिलाड़ियों को आउट करने में सफलता हासिल की थी। भारत यह मैच पारी और 132 रनों से जीत गया है।
ये भी पढ़े : IND vs AUS: 𝐑𝐑𝐑…सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया रोहित-अश्विन और जडेजा का मनोबल, दिया ये नया नाम
