Kanpur : घाटमपुर में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया पावर प्लांट का निरीक्षण
घाटमपुर में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया पावर प्लांट का निरीक्षण।
घाटमपुर में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया पावर प्लांट का निरीक्षण। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण पूर्ण कर पावर प्लांट की पहली यूनिट को शुरू करने के निर्देश दिए।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव में बन रहे पावर प्लांट में शनिवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्लांट पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द से जल्द निर्माण पूर्ण कर पावर प्लांट की पहली यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने निरीक्षण के दौरान स्विच यूनिट, सर्विस बिल्डिंग, बॉयलर, रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ चर्चा बैठक की। निरीक्षण प्रारंभ होने से पहले सीआईएसएफ के जवानों द्वारा केंद्रीय मंत्री को सलामी दी गई। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बारीकी से पावर प्लांट का निरीक्षण किया, टरबाइन के कार्य की समीक्षा के दौरान यहां पर यूनिट दो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री यूनिट-1 कंप्लीट मिली, यूनिट-2 में कुछ कार्य बाकी थे। जिसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। बिजली उत्पादन पर प्रयोग होने वाले पानी के बारे में जानकारी की।
जिस पर पावर प्लांट के सीईओ बताया कि यहां पर कूलिंग के समय पानी बर्बाद होगा। साथ ही दो प्रकार का पानी प्रयोग किया जाएगा। पहला डीएम वाटर और और दूसरा एम डी सी पी कूलिंग वाटर प्रयोग किया जाता है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायका सरोज कुरील भी मौके पर उपस्थित रहीं। इस दौरान स्थानीय विधायक ने केंद्रीय मंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में चीफ सेक्रेटरी अमृत लाल मीणा, उप सेक्रेटरी विस्मिता तेज, सीईओ संतोष जी, जीएम नवेली चंद्रशेखर, डीजीएम श्रीधर जे, एसओ एचआर सी वेंकटस्वामी, डायरेक्टर पावर प्लांट मोहन रेड्डी एवं पीके सिंह मौजूद रहे।
