बहराइच: तेंदुए के हमले में घायल मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया, बहराइच, अमृत विचार। जिले के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्रामसभा रमपुरवा के मजरा हरैय्या में शनिवार शाम सात बजे घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज अंतर्गत हरैय्या गांव निवासी राकेश वर्मा का 5 वर्षीय पुत्र शिवम शाम को 7 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकल कर आए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही बालक चीखने लगा। बालक के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़। तेंदुए को देखकर परिवार व आसपास के लोगों ने हांका लगाया।

cats

जिस पर तेंदुआ बालक को घायल कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में घायल बालक को परिवार के लोग लहूलुहान हालत में पीएचसी सुजौली लेकर गए। जहां से बालक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में आठ घंटे के इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।

घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने की कार्य वाई शुरू कर दी है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन कर्मियों को गांव भेजा गया है। मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सपा सरकार में केंद्र ने यूपी के साथ किया था भेदभाव, Akhilesh Yadav ने पीएम मोदी पर बोला हमला

संबंधित समाचार