बरेली की जेलों में भी कोरोना की दस्तक, अब तक 56 कैदी कोविड-19 पॉजिटिव
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की दो जेलों में से 56 कैदियों को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। जिला निगरानी अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि केंद्रीय कारागार में 51 कैदी और जिला कारागार में 5 कैदियों को पॉजिटिव पाया गया है। कुमार ने कहा …
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की दो जेलों में से 56 कैदियों को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। जिला निगरानी अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि केंद्रीय कारागार में 51 कैदी और जिला कारागार में 5 कैदियों को पॉजिटिव पाया गया है।
कुमार ने कहा कि जेल में कोरोना वायरस से कैदी की मौत के बाद अन्य कैदियों का जांच करवाया गया था। जिले में अब तक कोरोना वायरस के 3,773 मामले सामने आए हैं, जबकि इस वायरस से 98 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच रविवार को बांदा जिला में कोरोना वायरस से एक पत्रकार की मौत हो गई।
52 वर्षीय पत्रकार अंजनी निगम को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को लखनऊ पीजीआई में रेफर किया गया था।
