बागेश्वर धाम में कल से विशेष कार्यक्रम, जुटेंगे देशभर के संत, मनोज तिवारी भी होंगे शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकबार फिर से एक्टिव हो गए हैं। अपने इस अभियान को और भी मजबूती देने के लिए वे 13 फरवरी से बागेश्वर धाम गांव गढ़ा में 7 दिन का धार्मिक आयोजन करवा रहे हैं। इस दौरान गढ़ा में देश विदेश के तमाम संतो की मौजूदगी में होगी हनुमत कथा और हवन आदि होगा।   

13 फरवरी से चलने वाले आयोजन के होर्डिंग बैनर पर लिखावाया- विश्वकल्याण और भारत हिन्दू राष्ट्र के मनोकामनार्थ यज्ञ। इसके साथ ही तमाम सड़को पर हिंदू राष्ट्र की मनोकामना लिखे होर्डिंग और स्वागत गेट लगवाए गए हैं। इस आयोजन के अंतर्गत संत एवं कथा व्यास राजेन्द्र दास महाराज 15 फरवरी से 19 फरवरी तक हनुमत कथा सुनाएंगे। इस दौरान 18 फरवरी को 121 गरीब बेटियों के विवाह किए जाएंगे। 

शाम 6 बजे से वृंदावन के प्रख्यात भजन गायक चित्र-विचित्र जी महाराज की भजन संध्या का आयोजन होगा। इस आयोजन में दिल्ली के सांसद और गायक अभिनेता मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। हर साल की तरह इस साल भी बागेश्वर धाम समिति के द्वारा 121 गरीब बेटियों को 100 से अधिक उपहार भेंट कर विदा किया जाएगा। इन उपहारों में टीवी, कूलर और फ्रिज जैसी सामग्री भी शामिल हैं। बागेश्वर धाम पर आयोजित इस विराट महोत्सव में देश के प्रख्यात साधु संतों और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विशिष्ट नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन में गांव से लेकर शहर तक का नागरिक शामिल हो सकें, इसके लिए बागेश्वर धाम समिति सभी जगह पीले चावल का वितरण कर रही है।

ये भी पढ़ें - Somvati Amavasya 2023 : कब है सोमवती अमावस्या? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

संबंधित समाचार