Kanpur Dehat Fire : रनियां में हाइवे किनारे धूं-धूंकर जला डंपर, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान
Kanpur Dehat Fire कानपुर देहात में डंपर में लगी आग।
Kanpur Dehat Fire कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे डंपर में आग लग गई। आग लगने से डंपर धूं-धूंकर जलने लगा। इस पर चालक व खलासी ने कूदकर जान बचाई।
कानपुर देहात, अमृत विचार। Kanpur Dehat Fire रनियां थाना क्षेत्र में मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहे डंपर में शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। जिसपर चालक ने रनिया पड़ाव के पास डंपर खड़ा किया और कूदकर जान बचाई। जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और डंपर धूं-धूंकर जलने लगा। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शनिवार रात जनपद जालौन से कानपुर मौरंग लादकर एक डंपर कानपुर की ओर जा रहा था। डंपर के रनियां पड़ाव पहुंचते ही केबिन में धुआं निकलने लगा। जिसपर जालौन के डकोर निवासी ट्रक चालक प्रीतम व खलासी पप्पू पाल पड़ाव में हाइवे किनारे डंपर खड़ा कर दिया और कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते डंपर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और धूं-धूंकर जलने लगी।
सूचना पर रनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी माती अग्निशमन केंद्र में दी। फायर स्टेशन प्रभारी कृष्ण कुमार कर्मियों के साथ एक दमकल वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। हाइवे पर यातायात सुचारू रहा है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
