हल्द्वानी: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नेट परीक्षा का शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट का सब्जेक्ट और डेट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा 21 से 24 फरवरी तक आयोजित कर रही है।

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में कराई जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। एनटीए कुल 57 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। इसके साथ ही बचे हुए विषयों के लिए परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार