Hamirpur में दर्दनाक हादसा, डंपर ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में हादसे में दो की मौत हो गई।

हमीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग में डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

हमीरपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में डंपर ने सामने से आ रही कार में सीधी टक्कर मार क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसा। हादसे में कार चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की इलाज को कानपुर ले जाते रास्ते में मौत हो गई। कार सवार एक अन्य व डंपर चालक सहित चार लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद हाईवे में जाम लग गया।

कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। जहां दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक मोहल्ला निवासी राहुल सिंह (32) पुत्र राजेंद्र भदौरिया अपने साथी प्रशांत (22) पुत्र संजीत कुमार व जितेंद्र सिंह (29) पुत्र इंद्रकुमार के साथ कार से मुख्यालय एक चिकित्सक के यहां आ रहे थे। तभी कानपुर सागर हाईवे में चंदौखी मोड़ के पास सुमेरपुर की ओर जा रहे डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुआ ट्रक हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसा।

Accident (6)

इस घटना में कार चालक राहुल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्रशांत व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं डंपर चालक देवीप्रसाद (29) पु़त्र रामसवेक निवासी कुंडौरा व साथी चालक लाला (30) निवासी कबरई जनपद महोबा घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से कार व डंपर में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां राहुल को चिकित्सकों ने म़त घोषित कर दिया। जबकि प्रशांत व जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

वहीं कानपुर ले जाते समय रास्ते में प्रशांत की मौत हो गई। डंपर चालक व उसके साथी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भीषण सड़क हादसे के चलते हाईवे में जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर करीब आधा घंटे बाद आवागमन सुचारू करा सकी।

बुझ गया कुल का दीपक हादसे में जान गंवाने वाला युवक मां बाप की इकलौती संतान

रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवक कस्बे के कमलेश तिराहा के समीप रहने वाले पूर्व सभासद महेश भदौरिया का भतीजा है। वह अपने पिता की इकलौती संतान था। हादसे में जान गंवाने के साथ ही परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। उसकी पत्नी व दूधमुंही बच्ची के सिर से हमेशा के लिए सुहाग व पिता का हाथ उठ गया है। मृतक खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक राहुल सिंह अपने पिता राजेंद्र उर्फ पप्पू भदौरिया की इकलौती संतान था। रविवार को वह अपने साथी प्रशांत कुमार श्रीवास, जितेंद्र उर्फ जीतू सिंह के साथ कार से मुख्यालय प्रशांत का उपचार कराने जा रहे थे। तभी हादसे के शिकार हो गए। राहुल सिंह की मौके पर मौत हो गई। राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व इंगोहटा निवासी आरती सिंह के साथ हुई थी। इसके तीन माह की बच्ची आरुल है। मृतक के पिता राजेंद्र, चाचा महेश, मां आशा सिंह, पत्नी आरती सिंह का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं कार सवार प्रशांत निवासी चाँद थोक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जीतू सिंह को मेडिकल कॉलेज कानपुर में भर्ती कराया गया है। हाईवे में डिवाइडर न होने से आए दिन हो रहीं घटनाओं में लोगों की जान जा रही हैं।

संबंधित समाचार