लखनऊ में 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार शाम को आशियाना थाने की पुलिस तोदेखेड़ा चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच किला चौराहे की ओर से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार शाम को आशियाना थाने की पुलिस तोदेखेड़ा चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी।

इस बीच किला चौराहे की ओर से आ रही एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। वह पुलिस का चकमा देकर भागने लगा। इस बीच वह जोन आठ के सामने रतनखेडा रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस को पीछा करते देख उसने एक खाली प्लाट पर मोटरसाइकिल को लिटा दिया और फायरिंग करने लगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बचाव में की गई फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लग गयी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना ना पुलस्त तिवारी उर्फ राजा बताया। वह गाजीपुर क्षेत्र के सर्वोदय नगर में किराये के मकान में रहता है।

सूत्रों ने बताया की आरोपी बदमाश के खिलाफ आशियाना, सरोजनीनगर, कृष्णानगर समेत कई थानों में अपराधिक मुकदमे दर्ज है। वह गैग्स्टर एक्ट के तहत वांछित था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भंडारी

संबंधित समाचार