संभल: बिजली मीटर में लगी आग, बाइक सहित दो लाख का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला, अमृत विचार। खेत में ट्रांसफार्मर के पोल पर लगे बिजली के मीटर में फाल्ट से लगी आग से किसान की झोपड़ी जल गई। आग से झोपड़ी में रखा सामान व पास खड़ी बाइक जलकर राख हो गई। किसान ने आग लगने की सूचना बिजली विभाग को देकर मदद की गुहार लगाई है।

थाना जुनावई क्षेत्र के गांव रिवाड़ा निवासी साहब सिंह रविवार को बाइक लेकर खेत पर गया था। बाइक को नलकूप पर पड़ी झोपड़ी के पास खड़ी कर काम करने में जुट गया। झोपड़ी के पास ही ट्रांसफार्मर के पोल पर बिजली के मीटर में अचानक आग लग गई। चिंगारी गिरने से झोंपड़ी भी जल उठी। आग की लपटों ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग को देखकर किसान ने शोर मचा दिया। शोर को सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक बाइक, पाइपलाइन सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया।

ये भी पढे़ं- संभल : 11 गोवंशीय पशुओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, गौ रक्षा दल में आक्रोश

 

संबंधित समाचार