बरेली: पीलीभीत बाईपास पर चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर
बरेली, अमृत विचार। शहर में पीलीभीत रोड पर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। यहां काफी समय से बेरोजगारों से ठगी का धंधा किया जा रहा था। सोमवार को बारादरी थाना पुलिस ने सेंटर पर छापा मारा तो सरगना भाग निकला। पुलिस ने पूछताछ के लिए सेंटर पर काम करने वाली 12 लड़कियों को …
बरेली, अमृत विचार। शहर में पीलीभीत रोड पर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। यहां काफी समय से बेरोजगारों से ठगी का धंधा किया जा रहा था। सोमवार को बारादरी थाना पुलिस ने सेंटर पर छापा मारा तो सरगना भाग निकला। पुलिस ने पूछताछ के लिए सेंटर पर काम करने वाली 12 लड़कियों को हिरासत में लिया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेंटर से तीन लैपटॉप और 24 मोबाइल व कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
यह कॉल सेंटर बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर हीरो बाइक शोरूम के पास चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेंटर पर कार्यरत लड़कियां बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करती थीं और नौकरी भी नहीं दिलाई जाती थी।
पुलिस का कहना है कि सेंटर का सरगाना संभल का प्रशांत राघव बताया जा रहा है। अभी हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कॉल सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन था या नहीं और कितने लोगों को सेंटर पर ठगा गया है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। छापामारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा, एसआई देवेन्द्र सिंह, एसआई रजनी, एसआई अनुराधा व पुलिस कर्मियों थे।
