Share Market : अडाणी की कंपनियों के शेयरों मे सुबह के कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर, रुपया भी 17 पैसे टूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने समूह की चार कंपनियों के परिदृश्य को ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया है। इसका असर सुबह के कारोबार में समूह की कंपनियों पर दिखा। 

शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी ने कुछ देर बाद अपना यह लाभ गंवा दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 196.61 अंक या 0.32 प्रतिशत के नुकसान से 60,486.09 अंक पर आ गया। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.50 अंक या 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 17,818 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 नुकसान में थे। ज्यादातर आईटी कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। इनमें इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और विप्रो शामिल हैं। 

रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटा
अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों के सुस्त रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर आ गया। 

यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 17 पैसे की गिरावट है। इससे पिछले सत्र में शुक्रवार को रुपया 82.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.78 पर पहुंच गया। 

ये भी पढ़ें : हुंदै की नजर ग्रामीण बाजार से आने वाली मांग पर टिकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा