लखनऊ: बुक्सा जनजाति से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, वितरित किए जमीन के पट्टे

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में बुक्सा जनजाति के लोगों से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बुक्सा जनजाति के लोगों से उनकी समस्याओं पर भी बात की। वहीं उन्होंने जनजाति के पांच लोगों को जमीन के पट्टे भी दिए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गांवों में भ्रमण करने और कई गांवों को गोद लेने पर उनकी प्रशंसा भी की।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार जनजातियों के विकास के लिए काम कर रही है लेकिन, केवल सरकार के सहारे से काम नहीं चलेगा। हमारे अंदर भी आगे बढ़ने का जुनून होना चाहिए और हमारी मानसिकता सशक्त होनी चाहिए। इसीलिए अपने मनबल को सशक्त करना होगा और दूसरे समुदाय के बच्चों के साथ प्रतियोगिता करनी होगी।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बिजनौर की बुक्सा जनजाति की सीमा और कविता रानी ने स्कूल, अस्पताल और आईटीआई व कोचिंग सेन्टर खोलने की मांग रखी। जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह सरकार से इस संबंध में बात करेंगी। इसके अलावा उन्होंने आह्वान किया कि जनजातियां अपने परंपरागत कार्यों से जुड़े रहते हुए आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करें। पट्टे मिलने से प्रधानमंत्री आवास भी उन्हें मिल सकेगा। यह नहीं सोचना चाहिए कि हम जनजाति हैं तो पीछे हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: BBAU का 10वां दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावियों को किया सम्मानित

 

संबंधित समाचार