World Radio Day: अवध विश्वविद्यालय में बोले डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी- रेडियो आमजन का विश्वसनीय माध्यम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में सोमवार को विश्व रेडियो दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एमसीजे समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि रेडियो की दुनिया अद्भुत है। यह आज भी आमजन का विश्वसनीय माध्यम है। भारत में लम्बे समय से इसका उपयोग हो रहा है। सस्ता और सुलभ होने के कारण सभी तक रेडियो की पहुंच है। 

cats61
अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय में विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विभागाध्यक्ष

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम से रेडियो को काफी लोकप्रियता मिली। विभाग के शिक्षक डॉ. राज नारायण पांडेय ने कहा कि संचार माध्यमों में रेडियो की प्रासंगिकता आज भी है। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो इसका क्षेत्र बड़ा होने के साथ सभी तक पहुंच है। शिक्षक डॉ. अनिल कुमार विश्वा ने बताया कि रेडियो सर्वग्राही माध्यम है जिसे सिर्फ सुना जा सकता है। 

अनमोन उपाध्याय ने कहा कि रेडियो लोगों को सूचित, शिक्षित और मनोरंजन का सर्वसुलभ माध्यम है। सर्वेश द्धिवेदी ने कहा कि रेडियो विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है। छात्रा फलक शुक्ला और हरि कृष्ण यादव ने भी विचार रखे। छात्र-छात्राओं द्वारा विभाग को रेडियो समर्पित किया गया। संचालन छात्रा रिशाली त्रिपाठी द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन छात्र दीपांशु यादव ने किया। इस अवसर पर तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-G 20 Summit में बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव- डिजिटल तकनीक से हुआ जीवन आसान

संबंधित समाचार