रुद्रपुर: कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगने पर भड़का भारतीय किसान संघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पशु या मनुष्य शक्ति यंत्रों को किया था कर मुक्त

सीएम को संबोधित ज्ञापन सौपा,आंदोलन की दी चेतावनी

रुद्रपुर, अमृत विचार। कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगाने के खिलाफ भारतीय किसान संघ भड़क गया है। उन्होंने डीएम कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि जब भारत सरकार ने पशु या फिर मनुष्य शक्ति यंत्रों को करमुक्त कर दिया था। तो कृषि यंत्रों पर भारी भरकम कर लगाना गलत है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि प्रदेश में कृषि यंत्रों को कर मुक्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को ज्ञापन सौपने के दौरान भाकिसं के पदाधिकारियों का कहना था कि एक जुलाई 2018 को भारत सरकार ने एक देश-एक कर लागू किया था। जिसमें देशभर के सभी उत्पादकों के लिए जीएसटी कानून के आधार पर कर निर्णारित किया था। इसी कानून और जीएसटी काउंसिल के निर्णय के अनुसार पशु शक्ति या मनुष्य शक्ति चालित कृषि यंत्रों पर जीएसटी लागू नहीं की थी। बावजूद इसके कृषि यंत्रों पर 5.28 फीसदी तक टैक्स लगाया जा रहा है।

आरोप था कि जीएसटी काउंसिल जानबूझकर केंद्र सरकार के आदेशों की अवहेलना कर किसानों का दोहन कर रहा है। जिसकी वजह से बढ़ती महंगाई और कृषि यंत्रों पर टैक्स लगने से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। उन्होंने आगाह किया कि यदि कृषि यंत्रों पर टैक्स वसूला गया तो आदोलन किया जाएगा। 

 

 

संबंधित समाचार