Chitrakoot: बागेश्वर धाम से लापता पत्नी की तलाश में भटक रहा ग्रामीण, सात माह पहले परिक्रमा के दौरान हुई थी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में सात पहले लापता महिला का नहीं चला कुछ पता।

बागेश्वर धाम से लापता पत्नी की तलाश में ग्रामीण भटक रहा। वह सात माह पहले परिक्रमा के दौरान लापता हो गई थी।

चित्रकूट, अमृत विचार। जिले के खुटहा गांव की महिला मेडिया देवी बागेश्वर धाम क्या गई फिर अभी तक नहीं लौटी। पति दुर्गा प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई ढूंढा-खोजा पर कहीं पता नहीं चला। सात महीने से वह और उसके घर के अन्य लोग महिला की राह तकते हलाकान है। बुंदेली सेना ने बागेश्वर धाम की व्यवस्था देखने वाली समिति के साथ पुलिस से महिला का पता लगाने का अनुरोध किया है। 

अजीत ने बताया कि खुटहा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद खंगार पत्नी मेडिया देवी (50)  के साथ पिछले साल दो जुलाई को बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे। वहां तीन जुलाई की रात धाम की परिक्रमा लगाते समय वह उनसे बिछड़ गई।  इसके बाद दुर्गा प्रसाद ने पत्नी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

अगले दिन बमीठा थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पर अब लगभग सात महीने होने को हैं पर उसका की अतापता नहीं। दुर्गा प्रसाद और उनके बच्चे आज भी उसकी बाट जोह रहे हैं। अजीत ने बागेश्वर धाम सरकार के साथ संबंधित थाना पुलिस से महिला का पता लगाने का अनुरोध किया है। 

झाड़फूंक कराने ले गया था

दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मेडिया मानसिक रूप से बीमार थी और ऐसे में लोगों के भूत -प्रेत के चक्कर की बात कहने पर वह उसके साथ बागेश्वर धाम गया था।  उसे क्या मालूम था कि वह वहां खो जाएगी। 

अब भी उम्मीद है दुर्गा को

गरीब किसान दुर्गा को आज भी उम्मीद है कि मेडिया घऱ लौटेगी। अजीत ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री पर सभी की आस्था हैl  दुर्गा की पत्नी का पता लगाने में उनको मदद करनी चाहिए, जिससे लोगों की आस्था बनी रहेl

संबंधित समाचार