संभल: आलू भंडारण किराया बढ़ाने पर भड़की भाकियू, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाकियू असली पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर की नारेबाजी, छुट्टा गोवंश की समस्या भी उठाई, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संभल, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण किराया बढ़ाने को लेकर आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर आलू किराया बढ़ोतरी व छुट्टा गोवंश की समस्या उठाई। एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तहसील पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कोल्ड स्टोरेज स्वामी आलू किसानों के साथ उत्पीड़न का रवैया अपना रहे हैं। पिछले वर्ष आलू के बैग भंडारण का किराया 125 रुपये लिया जा रहा था, लेकिन इस वर्ष 140 रुपये वसूलने की बात की जा रही है।

 जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आलू मूल्य 400 रुपये क्विंटल है तो किराया करीब 300 रुपये क्यों लिया जा रहा है। छुट्टा गोवंश पशुओं को संरक्षित नहीं किया गया। गोवंश पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहा कि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 20 फरवरी को तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जयवीर सिंह यादव, मोहम्मद फाजिल, दानिश, मोहम्मद सुबहान, चौधरी अर्जुन सिंह, हाजी रहीस, अनवर, वसीम, दिलशाद, डा.जावेद, मोहम्मद सुलेमान, मुन्ना आदि रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: गंगा घाटों का रुख करने लगे कांवड़िये, बढ़ी सुरक्षा

संबंधित समाचार