रेल यात्रियों के खुशखबरी! यूपी में चलाई जाएंगी अधिक से अधिक लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में आम यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुये रेलवे अधिक से अधिक लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जायेगा। इससे 200 से 300 किमी तक रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जनरल क्लास की सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में अधिक से अधिक जनरल क्लास के कोच लगाये जायेंगे।

गरीब व मध्यमवर्गीय रेल यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देना रेलवे का लक्ष्य है। उक्त बात सोमवार को भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान ( इरीटीएम ) लखनऊ में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कही। इस दौरान प्रोबेशनर आईआरटीएस और उत्तर रेलवे, उत्तर-पूर्वी रेलवे और आरडीएसओ के अधिकारियों के साथ यात्री सुविधा, रेलवे परियोजनाओं,अनुसंधान को लेकर विस्तार से बातचीत की ।

रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे का कोई निजीकरण और निगमीकरण नहीं किया जा रहा है। रेलवे में सेवाओं का विलय नहीं।कोयले, यात्रियों, खाद्यान्न आदि की बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। रेलवे 250 किमी से 1000 किमी तक यात्रा करने वाले यात्रियों पर ध्यान देगा। इसके अलावा तेजी के साथ रेल इन्फ्राट्रक्चर नेटवर्क को विस्तार दिया जायेगा। 2023 तक यूपी में 60 से अधिक स्टेशन विश्वस्तरीय स्टेशन बनकर तैयार हो जायेगी । वहीं मालगाडि़यों को रफ्तार देने के लिए फ्रेट कॉरिडोर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मालगाड़ी चलाई जायेगी।

उन्होंने आगे कहा कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, हमें मौलिक रूप से बदलना होगा। निधि आवंटन में कोई परेशानी नहीं होगी। रेलवे के नेटवर्क का विस्तार करने की जरूरत है। कार्गो को मालगाड़ी का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि मालगाड़ी को कार्गो का इंतजार करना चाहिए। गुड्स शेड और टर्मिनलों को बेहतर बनाने के लिए बेहतर कदम उठाएं। निजी भागीदारी के बीच उचित अनुपात होना चाहिए। कोई शॉर्टकट नहीं, एक समय में 2-3 वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करें और अखंडता बनाए रखें।

यह भी पढ़ें:-बरेली: फसलों पर तापमान की मार, चिंता में डूबे किसान

संबंधित समाचार