आज का राशिफल। 14 फरवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर-परिवार के लोगों के बीच आपको अच्छा नहीं लगेगा। राजनीतिक लोगों को षड्यंत्रों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना हितकर होगा।

वृष

आज पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने से आप संतुष्ट रहेंगे। वकीलों को किसी बड़े केस में जीत मिल सकती है।

मिथुन

आज बिगड़े संबंधों को सुधारने का प्रयास करें। अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न उतारें। ऑफिस में गलतियों के कारण अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

आज अनावश्यक कार्यों को लेकर आप परेशान रहेंगे। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। शाम को आप किसी गंभीर विषय पर चिंतन कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा ज्यादा रहेगा।

सिंह

आज अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहेंगे। सहकर्मियों के प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। जॉब में असंतोष उत्पन्न होगा। सहकर्मियों के प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या

आज विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जाएंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला

आज व्यापार में बड़ी डील की संभावना हैं। धन को लेकर अटके हुए काम बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में सक्रियता रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा।

वृश्चिक

आज सभी काम बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

धनु

आज शुभचिंतकों से विवाद न करें। सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। खनन कार्यों से लोगों को सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर

आज पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इनोवेटिव विचारों का प्रयोग बिजनेस में कर सकते हैं। संतान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी।

कुंभ

आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए प्रयोग कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण कर पाने में सफल रहेंगे। रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

मीन

आज व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना बन रही है। विदेशों में रह रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं। बॉस का विश्वास आपके ऊपर थोड़ा कम रहेगा। निजी रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें।