बरेली: मौत के बाद भी शख्स कर रहा ड्यूटी, खाते में आई सैलरी तो हुआ ये खुलासा...जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीडब्ल्यूडी विभाग में कुछ भी हो सकता है। अब एक मृतक कर्मी को ड्यूटी पर दिखाकर वेतन जारी करने का मामला सामने आया है। नवंबर माह में कर्मी की मौत हो गई मगर, दिसंबर माह का वेतन उसके खाते में भेज दिया गया। हैरानी की बात यह है कि अफसर इससे बेखबर हैं। इसके पीछे वेतन बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाले बाबू की लापरवाही बताई जा रही है।

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड में तैनात मेठ सुरेश कुमार की 10 नवंबर को मृत हो गई। दिसंबर माह में मृतक कर्मी को 10 दिनों का वेतन जारी कर दिया गया। 12545 रुपये वेतन के रूप में उनके खाते में भेज दिए गए। नियमानुसार मृतक कर्मी का आगे वेतन नहीं बनना चाहिए था, मगर मृतक कर्मी को दिसंबर में भी काम पर दिखाकर पूरे माह का वेतन जारी कर दिया गया। जनवरी में कर्मी के खाते में वेतन के रूप में 42 हजार 604 रुपये भेज दिए गए।

पीडब्ल्यूडी के किसी भी मृत कर्मचारी के खाते में वेतन भेजने से जुड़ा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोमवार को इसकी जानकारी जुटाई जाएगी---अभिनेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

यह भी पढ़ें- बरेली: इफको में नैनो यूरिया प्लांट का केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे लोकार्पण

संबंधित समाचार