बरेली: इफको में नैनो यूरिया प्लांट का केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे लोकार्पण
बरेली/आंवला, अमृत विचार। इफको इकाई में मंगलवार सुबह 8 बजे नैनो यूरिया संयंत्र का लोकार्पण मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सह उर्वरक एवं रसायन विभाग डा. मनसुख मांडविया करेंगे। इफको प्रबंधन की ओर से संयंत्र में भव्य तैयारियां की गई हैं।
इफको जनसंपर्क अधिकारी विनीत शुक्ला ने बताया कि इफको की आंवला व फूलपुर इकाई में नैनो यूरिया प्लांट का लोकार्पण होगा। इस दौरान इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह एवं इफको प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी आदि अतिथि मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: दरोगा ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पीड़ित ने लगाई गुहार
