अयोध्या: सरयू में डूबा दूसरा युवक अब भी लापता, रेस्क्यू जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। 11 फरवरी को स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबे दूसरे युवक की अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रविवार को एक युवक पीयूष पांडेय का शव महबूबगंज के अन्तर्गत यूनियार के पास से बरामद किया था। जल पुलिस आर पी कुशवाहा ने बताया कि लगातार रेस्क्यू आपरेशन जारी है। 

उन्होंने बताया कि बस्ती बार्डर तक तलाश की गई लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है। वहीं दूसरे युवक मनीष तिवारी पुत्र विजय तिवारी निवासी महाजनी टोला के परिजन दिन रात घाट पर जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:-जानिए कौन हैं IPS वृंदा शुक्ला? जिन्होंने अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत को करा दिया Arrest, सोशल मीडिया पर बनीं Trending Personality

संबंधित समाचार