Kanpur Dehat: मां-बेटी की मौत पर शिवपाल सिंह यादव ने किया ट्वीट, बोलें- महिला सशक्तिकरण कागजों में सीमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में मां-बेटी की मौत पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया। ट्वीट कर लिखा कि अतिक्रमण हटाने व बुलडोजर के जोश में प्रशासन होश खो रहा।

कानपुर देहात, अमृत विचार। मड़ौली गांव में जमीन से कब्जा हटाने के दौरान राजस्व व पुलिस टीम के सामने मां-बेटी की झोपड़ी में जिंदा जलकर मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है।

Tweet

टवीट में लिखा कि कानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन के सामने ही मां-बेटी ने आग लगाकर जान दे दी और पुलिस तमाशा देखती रही। अतिक्रमण हटाने व बुलडोजर के जोश में प्रशासन आखिर अपना होश क्यों खो रहा है। क्या महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात केवल कागजी नीति है। 

 

संबंधित समाचार