Kanpur: पूर्व पार्षद मन्नू रहमान ने कैंट थाने में किया सरेंडर, बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को चिट्ठी लिखने में था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पूर्व पार्षद मन्नू रहमान ने कैंट थाने में किया सरेंडर।

कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के पक्ष में चिट्ठी लिखने के आरोपी सपा के पूर्व पार्षद मन्नू रहमान ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया। बीते कई दिनों से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

कानपुर, अमृत विचार। बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के पक्ष में चिट्ठी लिखने के आरोपी सपा के पूर्व पार्षद ने सरेंडर कर दिया। इस पर कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सपा के पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का नाम सपा विधायक इरफान सोलंकी के मददगारों के रूप में सामने आया था तब पुलिस ने जांच कराई थी। सपा की राजनीति में मन्नू रहमान को सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी का अति करीबी माना जाता है। विधायक इरफान सोलंकी से भी इनकी नजदीकियां होने की बात कही जा रही है।

बांग्लादेशी नागरिक रिजवान को सरकारी प्रमाण पत्र आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि बनवाने के लिये प्रमाण के तौर पर पार्षद का पत्र लगाने के मामले में पुलिस को पता चला था कि रिजवान के भारतीय होने का प्रमाण पत्र देने के लिये पार्षद मन्नू रहमान ने रिजवान के पक्ष में एक पत्र लिखा था। इसके बाद पुलिस ने मन्नू पर शिकंजा कसना शुरू किया, तब वह फरार हो गया था। बीते कई दिनों से पुलिस मन्नू रहमान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इधर, मंगलवार सुबह पूर्व पार्षद मन्नू रहमान ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया। 

 

संबंधित समाचार