बरेली: सपा नेता लकी शाह को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देर रात बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष को घर के बाहर गोली मार दी। परिजनों ने घायल सपा नेता को भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद ब्रह्मपुरा के रहने वाले जुनैद खान उर्फ लकी शाह बॉक्सर सपा के लोहिया वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। 

लकी शाह ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को बहेड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से रात करीब एक बजे वापस लौटे थे। ब्रह्मपुरा चौराहे पर कार पार्क करने के बाद वह पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पीछे से गोली मार दी। बता दें गोली सपा नेता के घुटने के ऊपर पैर में लगी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें आनन- फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने लकी शाह को भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल सपा नेता खतरे से बाहर हैं। इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने बताया कि किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- Valentine Day: प्यार पर पहरा... पार्कों में पसरा सन्नाटा

 

संबंधित समाचार