मुरादाबाद : प्रेमी जोड़ों को प्यार का इजहार करना पड़ा भारी, बजरंगियों ने प्रेमियों के बंधवाई राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। वैलेंटाइन दिवस पर प्यार का इजहार करना कुछ प्रेमी जोड़ों को भारी पड़ गया। हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पार्क में प्रेमी जोड़ों को पकड़ा तो राखी बंधवा कर पैर पकड़वा दिए। बाद ने उन्हें छोड़ दिया। 

बजरंगियो ने प्रेमिकाओं से प्रमियो के बंधवाई रखी

वैलेंटाइन दिवस पर किसी भी प्रकार के हंगामा को रोकने के लिए एसएसपी के आदेश पर सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों आदि में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। मझोला थाना क्षेत्रे के हर्बल पार्क में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। एंटी रोमिया स्क्वायड की टीम भी वहां खड़ी थी। इन सब की मौजूदगी के बीच दोपहर के समय विहिप और बजरंग दल से जुड़े 30-40 युवाओं की टोली नारेबाजी करते हुए पार्क में घुस गई। सभी ने पार्क में बैठक युवक-युवतियों से जबरन पूछताछ करनी शुरू कर दी।

mdb image 1

इतना ही नहीं कुछ युवकों को पकड़ कर उनसे उन्हीं की प्रेमिका से राखी बंधवा दी। प्रेमिका के पैर भी पकड़वाए। इस बीच वहां तैनात पुलिस मूक दर्शक बनी रही। बाद में पुलिसकर्मी हरकत में आए और प्रदर्शनकारी युवकों को पार्क से हटाया।

ये भी पढ़ें :  महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर उठाया कदम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म