अयोध्या: डीपीआरओ को जांच में अधूरा मिला सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमानीगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बकचुना में बने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व दिव्यांग शौचालय का जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) दमनप्रीत अरोड़ा ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामुदायिक शौचालय, दिव्यांग शौचालय का निर्माण अधूरा पाया गया। पंचायत भवन का निर्माण भी पूरा नहीं मिला। 

कार्य अधूरा होने के बावजूद भुगतान करा लिए जाने के मामले में डीपीआरओ ने प्रभारी एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार से पूछताछ हुई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीपीआरओ दमनप्रीत अरोड़ा ने जब ग्राम प्रधान राजेश यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार से पूछा कि ग्राम सचिवालय में तैनात पंचायत सहायक कहां हैं तो उन्होंने कहा कि हमें जानकारी नहीं है। 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारी कभी पंचायत भवन में बैठते ही नहीं, डीपीआरओ ने जब पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया तो उसमें फरवरी माह 1 से 2 दिन ही पंचायत सहायक आए दिखे। 

बकचुना गांव के उमेश कुमार तिवारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी अयोध्या के यहां प्रार्थना पत्र दिया था कि ग्राम में बने पंचायत भवन की रंगाई पुताई नहीं की गई है, और न ही कुर्सी, मेज, कंप्यूटर आदि की कोई सुविधा उपलब्ध है। नियुक्ति होने के बाद से अब तक पंचायत सहायक कभी नहीं बैठे और न ही कभी गांव में विकास कार्यों को लेकर खुली बैठक की गई। डीपीआरओ दमनप्रीत अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया की जांच की गई है वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-जानिए कौन हैं IPS वृंदा शुक्ला? जिन्होंने अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत को करा दिया Arrest, सोशल मीडिया पर बनीं Trending Personality

संबंधित समाचार