बरेली: बॉम्बे हाईकोर्ट में रबड़ फैक्ट्री की सुनवाई पर टिकी कर्मचारियों की आस
बरेली, अमृत विचार। बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में रबड़ फैक्ट्री की जमीन पर मालिकाना हक को लेकर होने वाली अहम सुनवाई पर कर्मचारियों की निगाह टिकी हुई है। सुनवाई में अलकेमिस्ट एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के वकील का पक्ष सुना जाएगा। पिछली सुनवाई में राज्य सरकार का पक्ष एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सी सिंह ने रखा था।
यह भी पढ़ें- बरेली: ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाकर ट्रेनों में वसूले 9. 58 लाख रुपये
अलकेमिस्ट एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन लिमिटेड का पक्ष सुनने के बाद बहस होगी। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट इस मामले में अपना निर्णय सुनाएगा। फैसला जिस किसी के हक में हो, लेकिन कर्मचारियों को उनकी देनदारी मिलनी तय है। इस सुनवाई में कोर्ट में प्रशासन की ओर से तहसीलदार फरीदपुर शेर बहादुर सिंह मौजूद रहेंगे।
जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार मंगलवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गए। वहीं, रबड़ फैक्ट्री कर्मचारियों की बैठक कर्मचारी नगर में संत प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। श्रमिक नेता प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी के अधिकार की लड़ाई यूनियन के नेता अशोक मिश्रा ने विपरीत परिस्थितियों में लड़ी है।
जिसकी पहली कड़ी में आपका भविष्य निधि का भुगतान कराया था। अब अन्य भुगतानों के क्लेमों के साक्ष्य उच्च न्यायालय में देकर कर्मचारियों का भुगतान कराने के लिए जीत दिलाई है। इसके लिए भारत सेवा ट्रस्ट के सतीश रोहतगी, अनिल गुप्ता सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार का भी आभार जताया गया। शिवकान्त, सुभाष, राज पाल, रमेशचंद्र, आरसी शर्मा, हरीश,अनिल, सैंडी सिंह, चतुर्वेदी, सतेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र चौबे आदि आदि मौजदू रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: स्मार्ट सिटी...जहां झूले रहे तार, हर पल खतरे में जिंदगी
