बरेली: शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक आयोजन की परम्परा को बनाए रखें- मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइन में हुई पीस कमेटी की बैठक में मंगलवार को मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि बरेली में हर वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न होने की परम्परा रही है, इस परंपरा को बनाए रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बरेली: बारात में शामिल होने आए तीन बच्चों के बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, अन्य दो गंभीर

लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने में सहयोग प्रदान करें। यहां के मंदिरों के निरीक्षण के दौरान मंदिर तथा मंदिर के आसपास के इलाकों के प्रमुख समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करने के लिए संबधित अफसरों को निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डा. राकेश कुमार ने कहा कि नई उम्र के लड़के जल्दी उत्तेजित हो जाते है, जिन्हें हम सभी को मिलकर ज्ञान की बातें सिखानी चाहिए। पुलिस प्रशासन इसमें अपना पूर्ण सहयोग दें रहा है। उन्होंने समस्त धर्मगुरुओं से कहा कि नौजवान पीढ़ी को सकारात्मक संदेश दिया जाए तथा कानून को अपने हाथों में न लें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में फैल रहे भड़काऊ भाषण से बचे तथा औरों को भी बचाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने कहा कि महाशिवरात्रि देवों के देव का पर्व है जिसमें मन्दिरों में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि में जो भी शोभायात्रा निकाली जाए शांतिपूर्ण ढंग से एवं बिना शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ शोभायात्रा निकाली जाये। किसी भी प्रकार की अफवाह को न फैलाएं और न फैलाने दें।

बैठक मेंं एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ग्रामीण राज कुमार, एडीएम नगर डॉ. आर.डी. पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, सहित सभी नाथ मन्दिरों के संत/महात्मा, पीस कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: होली पर दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल

संबंधित समाचार