लखनऊ : निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक लोगों को मिला इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर श्रीवास्तव ने फौजी नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में विद्यावती वार्ड दितीय के महाकालेश्वर मंदिर में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया, जिसका उद्घाटन यूपी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पांडे ने किया।   

कोषाध्यक्ष शिव पांडे ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कांग्रेस नर सेवा के माध्यम से आम जनता के बीच में अपनी बात रख रही है और लोगों तक पहुंचकर उनकी सेवा के लिए इस तरीके के कैंप आयोजित कर रही है। शिविर के आयोजक समीर श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के लगभग 110 वार्डो में इसी प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस लखनऊ के विभिन्न इलाकों में इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आम जनता तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचाएगी और जन सेवा के माध्यम से नर सेवा करेगी। महाकालेश्वर महादेवधाम मंदिर परिसर में आयोजित इस नि:शुल्क जांच केंद्र में सुबह से लेकर शाम तक लगभग डेढ़ सौ लोगों ने आंखों की एवं डायबिटीज आदि रोगों की जांच कराई। इस दौरान कांग्रेस नेता समीर श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 70 लोगों को नि:शुल्क आंख के चश्मे उनकी जांच के उपरांत प्रदान किए गए।

वही शुगर आदि की जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देकर दवाएं भी वितरित की गई। जांच केंद्र में बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की एवं कांग्रेस द्वारा किए गए इस आयोजन की जमकर प्रशंसा भी की। इस शिविर में रुद्र दमन सिंह उर्फ बबलू, कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह, कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी, अजमत अली एवं मेहताब जायसी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लुआक्टा का धरना

संबंधित समाचार