Video : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग, पिस्टल जब्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में जश्न में हर्ष फायरिंग की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष पिस्तौल से लगातार गोली चला रहे हैं और वहां मौजूद लोग उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

इस मामले में एएसपे अनिल कुमार सोनी का कहना है कि समारोह में कुछ लोगों के द्वारा शस्त्र चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। लाइसेंस धारी शांतनु सिंह के द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। पिस्टल और कारतूस को जब्त किया है। लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए प्रतिवेदन दिया गया है।

ये भी पढ़ें : राजनीति दुराग्रह से सुरक्षा में कमी करना भाजपा की फितरत: भूपेश बघेल

 

संबंधित समाचार