महाराष्ट्र के विकास में मीडिया का अहम योगदान: एकनाथ शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और राज्य के विकास में इसका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। शिंदे कल शाम दैनिक लोकसत्ता के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने पिछले 75 वर्षों से लोकसत्ता की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बनाए रखने की सराहना करते हुए कहा कि इस समूह के माध्यम से राज्य में अच्छा काम कर रहे विभिन्न संगठनों को आगे लाने और महिलाओं तथा युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों को लागू करने का कार्य प्रशंसा का विषय है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में मीडिया का योगदान बहुत बड़ा है। हमने राज्य में जनशक्ति भी लाई है। पिछले सात माह में राज्य सरकार ने जनहित के कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम मीडिया कर रहा है और यही मीडिया विकास की राह दिखा रहा है। साथ ही, मीडिया भी राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, उद्योग मंत्री उदय सामंत, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन करीर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैस्कर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैस्कर, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, लोकसत्ता ग्रुप के सीईओ आनंद गोयनका, प्रकाशक गिरीश कुबेर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढे़ं- भारत में BBC के कार्यालयों में IT विभाग का 'सर्वे ऑपरेशन' दूसरे दिन भी जारी 

 

संबंधित समाचार