मुजफ्फरनगर में विवाद में गोली लगने से एक युवक की मौत, तीन अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में जानसठ थानाक्षेत्र के एक गांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि तीन अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना मंगलवार को तब हुई जब रोहित और संजीव (30) के बीच कहासुनी हो गयी तथा विवाद बढ़ने पर गोलीबारी में संजीव, उसके भाई मोहित और दो बच्चों को गोली लग गयी। 

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां संजीव की मौत हो गयी एवं अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में रोहित और उसके पिता राजेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें:-Big Breaking: योगी सरकार ने किए 37 PPS अफसरों के तबादले, देखें किसको कहां मिली तैनाती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म