UP : कासगंज जेल पहुंचने वाला है अब्बास अंसारी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
कासगंज, अमृत विचार। बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के बेटा अब्बास अंसारी को चित्रकूट से कासगंज जेल लाया जा रहा है। कुछ ही देर में अब्बास कासगंज जेल पहुंच जाएगा। विधायक अब्बास का नया ठिकाना कासगंज की हाई सिक्योरिटी जेल रहेगी। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज लाया जा रहा है। वह एटा से कासगंज की सीमा तक पहुंच चुका है।
बॉर्डर पर एएसपी जितेंद्र दुबे और सीओ अजीत चौहान मुस्तैद किए गए हैं। डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी सौरभ दीक्षित ने पूरे जिले में कड़ी निगरानी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इधर जेल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जेल के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : UP News: भारी सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को लेकर कासगंज जेल के लिए रवाना हुई पुलिस
