कानपुर देहात अग्निकांड पर मायावती ने सरकार को घेरा, कहा- ऐसे में UP का जनहितकारी भला कैसे संभव है
लखनऊ। कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान मां-बेटी की मौत पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि यह घटना राज्य सरकार की विज्ञापित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से ज्यादा चर्चा में है, ऐसे में प्रदेश का जनहितकारी भला कैसे संभव है।
2. कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई ज्यादती व आगजनी की घटना के दौरान झोपड़ी में रहने वाली माँ-बेटी की मौत तथा 24 घण्टे बाद उनके शव उठने की घटना यूपी सरकार के विज्ञापित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से ज्यादा चर्चाओं में है, ऐसे में यूपी का जनहितकारी भला कैसे संभव? 2/2
— Mayawati (@Mayawati) February 15, 2023
बसपा नेता ने बुधवार को ट्वीट किया, ''देश एवं खासकर उत्तर प्रदेश जैसे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई , पिछड़ेपन आदि से त्रस्त विशाल राज्य में भाजपा सरकार की लोगों को अति-लाचार एवं आतंकित करने वाली बुल्डोजर राजनीति से अब निर्दोष गरीबों की जान भी जाने लगी है, जो अति-दुखद एवं निन्दनीय है। सरकार अपना जनविरोधी रवैया बदले।''
उन्होंने कहा, ''कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई ज्यादती एवं आगजनी की घटना के दौरान झोपड़ी में रहने वाली मां-बेटी की मौत तथा 24 घण्टे बाद उनके शव उठने की घटना उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से ज्यादा चर्चा में है, ऐसे में उत्तर प्रदेश का जनहितकारी भला कैसे संभव है?''
कानपुर घटना के दोषियों की गिरफ़्तारी के लिये कानपुर में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 15, 2023
प्रांतीय अध्यक्ष @VirendraUPCC जी एवं युवा कांग्रेस, उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष @KanishkaPandey_ जी की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने उठाई इंसाफ़ की आवाज़ pic.twitter.com/pDzUgpYLp8
गौरतलब है कि सोमवार शाम को कानपुर देहात जिले में रूरा थानाक्षेत्र के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।
यह भी पढ़ें:-UP News: भारी सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को लेकर कासगंज जेल के लिए रवाना हुई पुलिस
