अयोध्या: 40 महिलाओं का परीक्षण, 15 से 55 आयु वर्ग में मिली कैल्शियम की कमी
अयोध्या, अमृत विचार। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से महिला विस्तार गतिविधि के अंतर्गत माधवपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दीपशिखा चौधरी ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 40 महिलाओं की हड्डियों का सघनता परीक्षण किया गया। इसमें 15 से 55 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं में कैल्शियम की कमी पाई गई। महिलाओं को बताया कि बढ़ती उम्र के कारण शरीर की हड्डियां में सघनता की कमी होने लगती है। हड्डियों की सघनता के लिए भोजन की मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फेट, विटामिन डी, दूध, फल, सब्जियां व अंकुरित सलाद भोजन में शामिल करना चाहिए। बताया कि महिलाओं में विटामिन डी की कमी पाई जा रही है। इसकी पूर्ति के लिए अंडा व दूध एक अच्छा स्रोत माना गया है। हफ्ते में दो या तीन दिन 15 मिनट धूप लेने से कैल्शियम के साथ विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। चाय की जगह तुलसी, गुड़, तेजपत्ता, दालचीनी से निर्मित काली चाय स्वास्थ्य के लिए हितकारी है। समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा ने स्वागत किया। संचालन निधि प्रसाद ने किया। इस दौरान डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, वल्लभी तिवारी, ग्राम प्रधान ऋषिकेश वर्मा मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - सुलतानपुर: शार्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी जलकर राख, दो लाख का हुआ नुकसान
