रामपुर न्यूज: बीमारी के चलते दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए आजम, अब्दुल्ला व डा. तजीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बुधवार को आजम खां के अधिक्ता द्वारा कोर्ट में बीमारी का प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसको स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में 24 फरवरी को सुनवाई होनी है। इस प्रकरण में अब्दुल्ला आजम,और डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ.तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ.तजीन फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं।

 इस मामले की सुनवाई पहले  एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रहा था, लेकिन वह कोर्ट खाली होने के कारण सीजेएम के यहां सुनवाई हो रही है। बुधवार को वादी और आरोपियों के नहीं आने के कारण सुनवाई नही हो सकी। वादी आकाश सक्सेना के अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि आजम खां के बीमारी होने का प्रार्थना पत्र आया था। जिसको कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 24 फरवरी की तारीख लगाई है।

आजम के भड़काऊ भाषण मामले में 24  को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले मेंबुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 24  फरवरी को सुनवाई होना है। गौरतलब है कि 2019 में सपा और बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां को बनाया था। इस दौरान उन्होंने जिलेभर में सभाएं की थी। इस दौरान उन्होंने  शहजादनगर में भी जनसभा की थी। सभा को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई नही हो सकी। अब 24 फरवरी को सुनवाई होनी है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: अब्दुल्ला 15 साल की उम्र में दागदार हुए, विधायकी भी चली गई

संबंधित समाचार