बरेली: बैठक से सेतु निगम के अफसर नदारद, कार्रवाई के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडलायुक्त ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा बैठक की

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम और नगर पालिकाओं में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति खराब है, इसे सुधारा जाना चाहिए। जो अफसर विभागीय कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने सभी जिलाधिकारियों को दिए। वह बुधवार को आयुक्त सभागार में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा बैठक कर रही थीं।

यह भी पढ़ें- बरेली: रुके कार्य फिर होंगे शुरू, 39.49 लाख की धनराशि जारी

बैठक में सेतु निगम के अफसरों की गैरमौजूदगी को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बैठक में त्रुटिपूर्ण प्रगति उपलब्ध कराने तथा योजना के प्रभावी अनुश्रवण न किए जाने के कारण अधीक्षण अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। सभी जिलाधिकारियों से कहा कि कोर्ट में जो भी रिट याचिका लंबित हैं, उनकी प्रभावी समीक्षा की जाए, ताकि न्यायालय स्तर से कोई विपरीत आदेश पारित न हो।

मंडलायुक्त ने सभी मंडलीय अफसरों को पांच-पांच महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों का चयन करके उसकी नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई सड़कों का निर्माण, बदायूं, पीलीभीत व राज्य मार्गों के अनुरक्षण में बरेली और पीलीभीत की प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में जिलाधिकारी, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर आयुक्त (प्रशासन), संयुक्त विकास आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बोले- भारत का अंतर्राष्ट्रीय महत्व और बढ़ेगा

संबंधित समाचार