जम्मू कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएम खजूरिया का निधन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएम खजूरिया का संक्षिप्त बीमारी के बाद बुधवार को यहां निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 91 साल के थे एवं भारतीय पुलिस सेवा में स्थान पाने वाले इस केंद्रशासित प्रदेश के पहले पुलिस अधिकारी थे। उनके परिवार में तीन बेटियां, छह पौत्र-पौत्रियां एवं एक प्रपौत्री है।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने खजूरिया के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि 11 जून, 1931 को पैदा हुए खजूरिया ने जम्मू कश्मीर में स्नातकोत्तर पर मुफ्त शिक्षा के वास्ते मुहिम समेत कई आंदोलन चलाये थे।

उन्होंने कहा कि वह 1954 में जम्मू कश्मीर पुलिस में शामिल हुए थे और भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किये जाने वाले पूर्व जम्मू कश्मीर राज्य के पहले पुलिस अधिकारी थे। खजूरिया जम्मू कश्मीर के दूसरे पुलिस महानिदेशक थे और वह 16 जनवरी, 1985 से 25 मई, 1986 तक इस पद पर रहे। सेवानिवृति के बाद वह जनसेवा में उतर गये और उन्होंने लोगों को खासकर आतंकवाद संबंधी विषयों के बारे जागरूक करने के लिए काफी काम किया। वह सुरक्षा विश्लेषक तथा टीवी जगत में जानी मानी हस्ती थे।

ये भी पढ़ें : मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : PM मोदी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात