रायबरेली: पूर्वोत्तर भारत के विद्यार्थियों ने Rail Coach Factory का किया भ्रमण
लालगंज/ रायबरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत पूर्वाेत्तर राज्यों से आया युवाओं का दल रेलकोच कारखाना पहुंचा। जहां हरचंदपुर ब्लाक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह की अगुवाई में आधुनिक रेलकोच कारखाना के टीटीसी सभागार पहुंचे युवाओं को कारखाने के निर्माण से लेकर वहां बन रहे डिब्बो को लेकर बनाई गयी मूवी दिखाई गयी।
इस कार्यक्रम का आयोजन आरेडिका मजदूर संघ के अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल के नेतृत्व में हुआ। दल में मौजूद सदस्यों का कारखाना के कर्मचारियों समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक नीलेश शुक्ला और उनकी टीम ने स्वागत भी किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1966 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित करता आ रहा है। जिसमें पूर्वाेत्तर राज्यों के युवा देश के अन्य राज्यो का भ्रमण करते हैं और वहां की संस्कृति से परिचित होते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता को दर्शाती है।
छात्र जीवन दर्शन टीम ने कारखाना परिसर में शेल शॉप में लेजर कटिंग मशीन, रोबोटिक मशीन और फर्निशिंग ,फिनिशिग शॉप में कंप्लीट बने अलग अलग डिब्बों को देखा। साथ में एमसीएफ के सीपीई महेश कुमार, डिप्टी सीएमई सेफ्टी एण्ड ट्रेनिग ए के वर्मा, आरपीएफ के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह एवम उनकी पूरी टीम ने बहुत अच्छे से यात्रा में आए छात्रों को फैक्ट्री विजिट कराने के साथ-साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रांत के प्रांतमंत्री आकाश पटेल,जिला प्रमुख डॉ प्रवेश नारायण,विभाग सं.मंत्री आशुतोष सिंह,डा.प्रवीन सिंह,जिला संयोजक नीलेश शुक्ला,जिला सं.मंत्री अभय सिंह,प्रांत कार्यकारिणी विकास त्रिवेदी,अभय सिंह,तहसील संयोजक आदित्य शेखर सिंह,हर्ष शुक्ला,भीम सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह, सचिन साहू,राहुल कुमार,अंबुज पटेल ज्ञानेन्द्र सिंह, गिरिराज सैनी , राकेश कुमार, राहुल कुमार,सचिन साहू,कुणाल रोशन आदि का सराहनीय योगदान रहा।
ये भी पढ़ें - रायबरेली: बोल्डर बिछी रोड से परीक्षा केंद्र तक जाने को विवश हैं छात्र
