रायबरेली: बोल्डर बिछी रोड से परीक्षा केंद्र तक जाने को विवश हैं छात्र
जगतपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रशासनिक तैयारी की जमीनी हकीकत स्याह है। क्षेत्र के हेवतहा नेवढिया, तिवारीपुर बरजोर सिंह मार्ग पर पड़े बोल्डर से होकर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंच रहे है।
इस मार्ग पर 6 महीने से बड़े-बड़े बोल्डर डाले गए हैं। इन्हीं दोनों मार्गों से होकर 2588 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे है।हेवतहा नेवढिया मार्ग पर रानाबेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज में 1150 छात्र-छात्राएं, गंगादीन तिवारी हाई स्कूल में 621, था तिवारीपुर पूरे बरजोर सिंह मार्ग पर पढ़ने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में 817 बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मार्गों पर 6 माह पहले सड़क पर बोल्डर डालकर काम को बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए इन्हीं मार्गो से परीक्षार्थियों को गुजरना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता नूर आलम ने गैर जिम्मेदाराना बात बताते हुए कहा कि दिखवाते हैं जल्द ही सड़क बनवाई जाएगी।
ये भी पढ़ें -Lucknow Breaking News: अलाया अपार्टमेंट हादसे में फहद यजदान का भाई गिरफ्तार
