Up Board Exam 2023: माध्यमिक व बेसिक शिक्षा सचिवों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार और बेसिक शिक्षा सचिव श्री प्रताप सिंह के साथ गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है ।दोनों आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था देखने के साथ सुधार के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

दोनों आला  अधिकारियों ने गुरुवार को प्रथम पाली की हो रही हाई स्कूल परीक्षा में ऊंचाहार विकासखंड के डॉक्टर अंबेडकर इंटर कॉलेज सवैया धनी और एसएन इंटर कॉलेज बाबूगंज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। सवैया धनी परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था देखी तथा एक अतिरिक्त मॉनिटर लगाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करने के साथ-साथ शौचालय का भी निरीक्षण किया है। शौचालय में गंदगी होने पर अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार भी लगाई है ।अधिकारियों ने साफ-सफाई दुरुस्त करने के साथ स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: पूर्वोत्तर भारत के विद्यार्थियों ने Rail Coach Factory का किया भ्रमण  

संबंधित समाचार